मानदेय में वृद्धि न्यायसंगत नहीं
दुमका : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ की जिला इकाई की रविवार को आउटडोर स्टेडियम में हुई बैठक में मा
दुमका : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ की जिला इकाई की रविवार को आउटडोर स्टेडियम में हुई बैठक में मानदेय के नाम पर की गई मामूली वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त की गई। अध्यक्षता करते हुए जयदेव मुर्मू ने कहा कि सरकार ने मानदेय के नाम पर जो किया है वह मजाक से कम नहीं है। सर्वसम्मति से इसका विरोध किया गया। कहा कि इस महंगाई के समय में जरा सी वृद्धि से कुछ होने वाला नहीं है। संघ से बात हो चुकी है। सभी इसके लिए हड़ताल करने को तैयार हैं। जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी। मनरेगा कर्मी को कार्य के अलावा अतिरिक्त काम करना पड़ता है। फिर भी रोजगार सेवक के मानदेय में अल्पवृद्धि की गई जो न्याय संगत नहीं है। स्थायी कर्मियों के लिए सातवां वेतनमान लागू किया जा रहा है और उन्हें महज 52 सौ रुपया में परिवार का भरण पोषण करना पड़ रहा है। बैठक में जवाहर, सुनील हांसदा, उत्तम साह, विमल मंडल, राम कुमार ठाकुर व नकुल आदि मौजूद थे।