शीघ्र करें लाभुकों का चयन
दुमका : जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना ने मंगलवार को मत्स्य मित्रों के साथ कार्यालय में बैठक कर सर
दुमका : जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना ने मंगलवार को मत्स्य मित्रों के साथ कार्यालय में बैठक कर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मनरेगा ¨सचाई कूप में पंगेशियस मछली पालन के बारे में उन्हें विशेष तौर पर बताया गया। इसके साथ ही उन्हें लाभुकों का चयन अति शीघ्र करने का निर्देश दिया गया।
जिला मत्स्य पदाधिकारी ने मत्स्य मित्रों को निर्देश दिया कि मनरेगा ¨सचाई कूप में पंगेशियस मत्स्य पालन के लिए लाभुकों का चयन शीघ कर उसकी सूची भेजें। यदि समय सीमा के अंदर काम नहीं हो सका तो इस वर्ष लाभुक लाभ से वंचित हो जाएंगे। इसलिए इस काम को प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने बताया कि मनेगा ¨सचाई कूप योजना के तहत लाभुकों को 500 मत्स्य बीज विभाग की ओर से मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा अनुदानित दर पर दाना भी देने की योजना है। मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि पंगेशियस के अलावा ¨सचाई कूप में रोहू, कतला आदि मछली भी पाला जा सकेगा। गौरतलब हो कि उक्त योजना के तहत जिले में चयनित मत्स्य मित्र ही लाभुकों का चयन कर उसकी सूची जिला मत्स्य पदाधिकारी को सौपेंगे। इसके बाद अंतिम रुप से सूची को मत्स्य पदाधिकारी द्वारा ही फाइनल किया जाएगा।