राशन-केरोसिन की मांग पर निकाली रैली
शिकारीपाड़ा: प्रखंड की जामंगड़िया पंचायत के ग्रामीणों ने राशन-केरोसिन की मांग को लेकर पंचायत की मुखिया
शिकारीपाड़ा: प्रखंड की जामंगड़िया पंचायत के ग्रामीणों ने राशन-केरोसिन की मांग को लेकर पंचायत की मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में शुक्रवार को पंचायत कार्यालय से रैली निकाली। यह रैली प्रखंड कार्यालय पहुंचकर धरने में तब्दील हो गयी। धरने के बाद एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त के नाम प्रेषित पांच सूत्री मांग पत्र बीडीओ अमित बेसरा को सौंपा।
कहा गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रत्येक परिवार को राशन कार्ड दिया जाए ताकि केरोसिन मिल सके। पंचायत के जामुगड़िया, जबरदाहा, दुधाजोल, पाटोसिमल एवं गंद्रकपुर गांव में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अनुमोदित सूची के आधार पर खाधान्न दिया जा रहा था, जो बंद कर दिया गया है। उसे पुन: चालू किया जाय। अंतोदय के तहत 286 राशन कार्ड जिस पर लाभुक का नाम नहीं रहने के कारण वापस किया गया है , उसे लाभुक का नाम दर्ज किया जाए एवं अनुदानित मूल्य पर रासायनिक खाद उपलब्ध किया जाए। इस मौके पर मुखिया हेमंत कुमार साहा, पूर्व उप मुखिया गबरियल मरांडी के साथ अमित मरांडी, सोनाली मरांडी, शम्भु मुर्मू सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे।
---