हादसे में चार कांवरिया जख्मी
बासुकीनाथ: तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-दुमका मुख्य मार्ग एक पर जरदाहा गांव के समीप तेज रफ्
बासुकीनाथ: तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-दुमका मुख्य मार्ग एक पर जरदाहा गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो के पलटने से उसपर सवार चार कांवरिया घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जरमुंडी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
घायल यात्री वरुण यादव ने बताया कि वे लोग देवघर से पूजा करने के उपरांत बासुकीनाथ जा रहे थे। आटो चालक तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था। वाहन में सवार यात्रियों ने चालक से धीरे वाहन चलाने का कई बार अनुरोध किया, लेकिन चालक वह नही माना। अंतत: जरदाहा के निकट वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार बिहार के नालंदा जिले के मोहनपुर गांव निवासी महेंद्र प्रसाद, नालंदा के ही सबौर गांव निवासी रवींद्र मांझी, दुमका जिला के जरमुंडी में अंबा जरूवाडीह गांव निवासी लखन प्रसाद यादव एवं वरुण यादव घायल हो गए। जरमुंडी सीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर रूप से घायल लखन यादव, महेन्द्र प्रसाद, रविन्द्र मांझी को बेहतर चिकित्सा के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।