Move to Jagran APP

धान खरीद में नहीं चलेगी मनमानी

बासुकीनाथ : लैंप्स संचालकों की मनमानी की खबर छपने के बाद शुक्रवार को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जवाहर

By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 05:56 PM (IST)

बासुकीनाथ : लैंप्स संचालकों की मनमानी की खबर छपने के बाद शुक्रवार को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जवाहरलाल राय व जिप सदस्य जयप्रकाश मंडल ने जरमुंडी प्रखंड के विभिन्न लैंप्स का निरीक्षण कर संचालकों को निर्देश दिया कि सरकार एवं विभाग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए किसानों से धान खरीदें।

loksabha election banner

बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के जरमुंडी, सहारा, रायकिनारी, नोनीहाट, हरिपुर के लैंप्स संचालकों के द्वारा किसानों से हाइब्रिड धान नहीं लिया जा रहा है। इससे किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के बजाय कम में धान बेचने की विवशता थी। लैंप्स में धान खरीद मूल्य 14.10 रुपया प्रतिकिलो निर्धारित है, लेकिन लैंप्स में धान नहीं लेने से किसान अपना धान नौ से दस रुपये किलो बेचने को मजबूर थे। बीसीओ ने स्पष्ट शब्दों में सभी लैंपस संचालकों को निर्देश दे दिया कि किसानों से सभी किस्म का धान खरीदा जाए। जिप सदस्य जयप्रकाश मंडल से कुछ किसानों ने शिकायत किया कि लैंप्स में किसानों से कम बिचौलियों से अधिक धान क्रय किया जा रहा है। जिप सदस्य ने बताया कि किसानों को उनके उत्पादित धान का वाजिब मूल्य मिलना ही चाहिए। बीसीओ जेएल राय एवं लैंप्स अध्यक्ष बाबूराम मुर्मू ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदत्त राशि से कहीं अधिक मूल्य का धान क्रय किसानों के दबाव के कारण किया जा चुका है। जरमुंडी लैंप्स में सरकार द्वारा नौ लाख रुपये भेजा गया है। बुधवार तक 121 किसानों से करीब 1900 ¨क्वटल धान यानी 26 ़79 लाख रूपये के धान की खरीदारी की जा चुकी है।

--

98 लाख रुपये की धान खरीद -

जरमुंडी के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जवाहरलाल राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में धान क्रय के लिए चिन्हित कुल पांच क्रय केंद्र को अबतक धान क्रय के लिए विभाग के द्वारा 52 लाख रूपये भेजे गये है लेकिन किसानों के दबाव के कारण अबतक 98 लाख रूपये मूल्य के धान खरीद की जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.