लिट्टीपाड़ा विधायक के ससुर के घर पर पथराव
गोपीकांदर : लिट्टीपाड़ा विधायक अनिल मुर्मू के ससुर के रांगा स्थित घर पर रविवार शाम एक युवक ने घर पर प
गोपीकांदर : लिट्टीपाड़ा विधायक अनिल मुर्मू के ससुर के रांगा स्थित घर पर रविवार शाम एक युवक ने घर पर पथराव किया। पथराव में घर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
झामुमो विधायक अनिल मुर्मू का घर और ससुराल रांगा में है। गांव का रोशन मुर्मू नशे की हालत में कुल्हाड़ी लेकर ससुराल में घुस गया। उस समय घर में सिर्फ विधायक के ससुर राजा हांसदा थे। नरेश ने कुल्हाड़ी से बांस का दरवाजे व खपड़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ससुर को परिणाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। विधायक के करीबी लाल बाबू भगत का कहना है कि रोशन का ससुर राजा हांसदा से जमीन का कुछ विवाद है। इसी रंजिश में उसने घर पर पथराव किया। गांव प्रधान मनोज मरांडी का कहना है कि राजा हांसदा पूर्वजों के समय से घर बनाकर रहते आए हैं। रोशन का भी घर पड़ोस में है। उसका कहना है कि राजा ने उसके हिस्से की कुछ जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में डीएसपी पीतांबर खैरबार से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। गोपीकांदर थाना प्रभारी प्रमोद रंजन का मोबाइल भी स्विच ऑफ था।