स्वतंत्रता दिवस की तैयारी से अवगत हुए आयुक्त
दुमका : स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त एल ख्यागते ने सभाकक्ष में अधिकारि
दुमका : स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त एल ख्यागते ने सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने कहा कि राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगी। इसमें विभिन्न स्कूल व अन्य लोगों के द्वारा परेड की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी व अवर प्रवर्तन निरीक्षक मुख्य समारोह में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को पुलिस लाईन लाने एवं वापस पहुंचाने के लिए समय पर वाहन की व्यवस्था करेंगे। राष्ट्रीय गान के लिए दलों के चयन की व्यवस्था जिला शिक्षा पदाधिकारी व प्राचार्या ़2 कन्या उच्च विद्यालय करेंगी।
डीईओ व डीएसई विभिन्न शिक्षण संस्थान से संपर्क स्थापित कर प्रभातफेरी की आवश्यक व्यवस्था करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की आपूर्ति करने का दायित्व पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता एक व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया। निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था विभाग के कार्यपालक अभियंता करेंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसी की देखरेख में इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पुलिस लाइन में मंच व मार्ग सजावट का दायित्व जिला नजारत उपसमाहर्ता को दिया गया। उद्घोषक का काम जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में उपायुक्त राहुल सिन्हा, एसपी विपुल शुक्ला प्रमंडलीय इकाई के सभी उप निदेशक व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के बाद आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों के साथ राजभवन में राज्यपाल के रहने व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और खामियां को दूर करने का निर्देश दिया।