जनकल्याण के लिए फौजदारीनाथ की विशेष पूजा
बासुकीनाथ : श्रावणी मेला निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के लिए बुधवार को बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षि
बासुकीनाथ : श्रावणी मेला निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के लिए बुधवार को बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पंडा-पुरोहितों ने मंदिर में बाबा फौजदारीनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। धर्मरक्षिणी सभा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में यजमान स्वरूप सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, पूर्व अध्यक्ष मणीकांत झा मन्नौ बाबा, पंडित आशुतोष झा, दैनिक रूद्री पाठ के संस्थापक पंडित राजू झा, कुणाल झा ने भाग लिया जबकि सभा के 51 पंडितों के दल द्वारा फौजदारी दरबार में गणेश-अंबिका पूजन, षोड्शोपचार पूजन, नवग्रह पूजन, शांति पाठ किया गया । इसके अलावे बाबा पर सवा लाख बेलपत्र, दूध, दही, घी, मधु, इत्र, अबीर, गुलाल, जनेउ, पान पत्ता, सुपाड़ी, भांग, गांजा, गुलाबजल, सहित अन्य सामग्री चढ़ाकर भव्य रुद्राभिषेक किया गया। पूजन के उपरांत सामूहिक रूप से वैदिक आरती भी की गयी। इस मौके पर सभा के पंडा-पुरोहितों के द्वारा ग्राम, देश, विश्व एवं यजमान के कल्याण के लिये, समाज में आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिये एवं समाज के सभी वर्गो एवं देश को आतंकी हमलों से रक्षा करने के लिए विशेष प्रार्थना की गयी। यहां बता दें कि सभा के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष श्रावणी मेला के पूर्व पंडा-पुरोहित समाज द्वारा यह अनुष्ठान किया जाता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बासुकीनाथ पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, पंडित मणीकांत झा मन्नौ बाबा, सदाशिव पंडा, महामंत्री कुमोद पांडेय, उपाध्यक्ष संजय झा, कुंदन झा, पंडित आशुतोष झा, पंडित सारंग बाबा, राजू झा, वैदिक पंडित सुबोध झा, नीलकंठ झा, सोनू झा, जगरनाथ पंडा, जयप्रकाश पंडा, बमबम गोस्वामी, कुन्दन बाबा, कारू बाबा, पंडित जितेन्द्र झा, मिथलेश झा, तेजनारायण पत्रलेख, धर्मेन्द्र झा, अमरकांत झा, सुमन झा, चंदन झा शास्त्री, मनोज पंडा घोघन, भैरव पंडा, अजय पांडेय, पलटू बाबा सहित पंडा समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया। पूजनोपरांत सभा के मनोज पंडा, मन्नौ बाबा एवं संजय झा ने बताया कि सभा मेला के सफल संचालन में प्रशासन, पलिस पदाधिकारी, मंदिर प्रबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी।