Move to Jagran APP

1200 रुपया के लिए महिला की जान ली

दुमका : महज 1200 रुपया के लिए एक युवक ने 50 वर्षीया महिला मिमी हांसदा की जान ले ली। शुक्रवार रात घाय

By Edited By: Published: Sat, 27 Jun 2015 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2015 06:05 PM (IST)
1200 रुपया के लिए महिला की जान ली

दुमका : महज 1200 रुपया के लिए एक युवक ने 50 वर्षीया महिला मिमी हांसदा की जान ले ली। शुक्रवार रात घायल महिला ने सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। महिला मसलिया प्रखंड के मधुबन गांव की रहने वाली थी।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार दो साल पहले हाथी ने घर को तहस-नहस कर दिया था। उसे 2400 रुपया मुआवजा मिला था। वन समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश हांसदा ने खाते से निकासी के बाद आधा पैसा महिला को दे दिया। मंगलवार को गांव के जयदेव की मां ने घर पर भोज का आयोजन किया। उसमें मिमी हांसदा को भी बुलाया। वहां पर उसकी मुलाकात प्रेम हांसदा से हो गई। महिला ने उससे बाकी के पैसे की मांग की, इस पर वह आग बबूला हो गया और घर में उसकी जमकर पिटाई कर दी। कई बार उसके शरीर पर भी कूदा। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। पहले तो स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया जा रहा था लेकिन शुक्रवार को हालत अधिक बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

मिमी के पति धनेश्वर टुडू का कहना है कि मुआवजा का पैसा मांगने पर समिति के अध्यक्ष ने पत्नी की जान ले ली। वह कई लोगों का पैसा हजम कर चुका है। इधर मौत की खबर मिलने के बाद भी मसलिया पुलिस हरकत में आ गई है। आरोपी के खिलाफ अब हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.