यज्ञ के समापन पर निकली शोभायात्रा
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ पंचभैया टोला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ सह महोत्
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ पंचभैया टोला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ सह महोत्सव के समापन पर शनिवार को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। इस अवसर पर 251 सुहागिन महिलाओं द्वारा पूर्व में कथा स्थल पर रखे जल से भरे कलश को नगर भ्रमण के पश्चात वापस शिवगंगा में विसर्जित किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में कथा व्यास संजयानन्द महाराज द्वारा सभी नगरवासियों को आशीर्वाद प्रदान किया। कलशयात्रा के विसर्जन के दौरान नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी एवं स्वागत भी किया गया। कथा में यजमान के रूप में सुजीत कुमार झा ने पत्नी सारिका झा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सारंगधर झा, अन्नपूर्णा देवी, जोनू झा, हुरो पंडा, जितेन्द्र झा, जयकृष्ण झा, कुंदन झा, दिनेश झा, संठी झा, भागीरथ पंडा, उमेश पंडा, भैरो राव, कन्हैया राव, लालू राव, पवन पंडा, अरविंद पंडा, गुजरा पंडा, पिनाकी पांडेय, मोहन दे, नीरज झा, कामदेव पंडा, उमेश पंडा, मनोज शील के अलावे समस्त बासुकीनाथ के ग्रामवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।