सेवानिवृत्त कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाई
दुमका : पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडलीय कार्यालय में कार्यरत उच्च वर्गीय लिपिक पायेन मुर्मू के सेवानिवृ
By Edited By: Published: Sat, 30 May 2015 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 06:25 PM (IST)
दुमका : पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडलीय कार्यालय में कार्यरत उच्च वर्गीय लिपिक पायेन मुर्मू के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को विभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर आयोजित एक विदाई समारोह में पायेन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कई अभियंताओं ने कहा कि उन्होंने काफी निष्ठा से अपनी कर्तव्यों का निर्वहन किया है। कर्मियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर क्षेत्रीय मुख्य अभियंता मार्टिन खालको, कार्यपालक अभियंता मंगल पूर्ति, साधुशरण, सहायक अभियंता महेंद्र प्रधान, अजय यादव, योगेंद्र हेंब्रम, अब्राहम मुर्मू, भारद्वात मुनी पांडेय, अभिषेक, मुकेश झा, गिरिश, गोपाल, अशोक कुमार राउत, अखिलेश सिंह समेत कई उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें