दूसरे दिन भी हुआ कंपन, घरों में पड़ी दरारें
दुमका : दुमका में रविवार को भूकंप का झटका फिर महसूस किया गया। भूकंप आने के बाद लोगों के बीच अफरातफरी
दुमका : दुमका में रविवार को भूकंप का झटका फिर महसूस किया गया। भूकंप आने के बाद लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी। भूकंप की तीव्रता शनिवार से कम बतायी जा रही है। इससे जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन कुछ घरों में दरारें आई है।
हंसडीहा : रविवार दोपहर में हंसडीहा व आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गये। रविवार को आये भूकंप से हंसडीहा बाजार के भागलपुर रोड स्थित उपेन्द्र कापरी के दो मंजिले मकान में दरार पड़ गई और मकान एक इंच झुक गया। हंसडीहा में कई अन्य मकानों की दीवारों में भी दरार पड़ने की सूचना है।
रामगढ़ : प्रखंड के सिलफर गांव में भी एक मकान में दरार पड़ने की जानकारी है। इस बीच लोगों में भय और दहशत का माहौल है। हल्की आहत मिलते ही लोग घर से बाहर निकल आते हैं।
सरैयाहाट : भूकंप का झटका महसूस होने के बाद ही लोगों में अफरातफरी मच गयी और लोग घर से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गये। काफी देर तक सड़क पर रहने के बाद फिर भयभीत मन से लोग अपने घर के अंदर गए।
पत्ताबाड़ी : दोपहर में जैसे ही भूकंप का एहसास हुआ लोगों भयभीत हो गये। किसी अनहोनी की चर्चा चारों ओर छिड़ गयी और लोग काफी देर तक घर से बाहर ही रहे।