मां शारदा के जीवन दर्शन से लें सीख
दुमका : श्री श्री रामकृष्ण आश्रम ने रविवार को मां शारदा के जीवन दर्शन पर कार्यक्रम आयोजित किया। तरुण
दुमका : श्री श्री रामकृष्ण आश्रम ने रविवार को मां शारदा के जीवन दर्शन पर कार्यक्रम आयोजित किया। तरुण कुमार घाटी के आवास पर हुए कार्यक्रम में आश्रम के स्वामी विश्वरुप महाराज ने मां शारदा देवी के जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस देश में नारी सम्मान नहीं होता है वहां देवता निवास नहीं करते। प्राचीन भारत की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए हर माता को शारदा देवी के जीवन साहित्य का अध्ययन करना चाहिए।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित और झरना सेन ने किया। मौके पर अमिता ने कहा कि समाज को मां शारदा देवी से प्रेरणा लेनी चाहिए। मंच संचालन करते हुए दिवाकर महतो ने संक्षेप में विषय प्रवेश कराया।
मौके पर दिलीप कुमार झा, उपप्रमुख उमाकांत राउत, वाणी सेनगुप्ता, शुल्कता बासे, अनामिका गण, मनोज नाग, अतुल्य चरण महतो, बिहारी यादव, मिलन कुमार घोष, रणजीत चौधरी, प्रताप शंकर, संजय कुमार दत्त, रीता दत्ता, नंदकुमार ठाकुर, नीरज कुमार नाग, स्वपन कुमार बनर्जी, वरुण कुमार घाटी, पूर्वी नाग, मीना, डॉ. देवनारायाण गोराई समेत कई गण्यमान्य उपस्थित थे।