हड़ताल पर गए प्राइवेट बिजली मिस्त्री
दुमका : मंगलवार देर रात से प्राइवेट बिजली मिस्त्रियों की बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई। झारखंड विद्युत स
दुमका : मंगलवार देर रात से प्राइवेट बिजली मिस्त्रियों की बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई। झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी संघ ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए उपायुक्त को भी जानकारी दे दी है।
मंगलवार को संघ ने यज्ञ मैदान से एक रैली निकाली जो शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची। यहां संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंप कर देर रात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की जानकारी दी। ज्ञापन में तत्कालीन ऊर्जा मंत्री द्वारा झारखंड विकास ऊर्जा विकास निगम के उप महाप्रबंधक समेत संघ के राज्यस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के बाद की गयी घोषणाओं को लागू करने की मांग की गयी है। यह घोषणा 25 अगस्त 2014 को की गयी थी। संघ की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि आंदोलन को तेज करने के लिए संघ की जिला कमेटी का गठन बुधवार को किया जाएगा।
रैली में दशरथ प्रसाद साह, सोहन सिंह, मुकेश राम, मुकद्दर, राकेश कुमार, राम तुरी, अजय कुमार सिंह, सुभाष रजक, विकास कुमार, कृष्णा, गोरांगो, सौदागर, सुशील, संजय महतो, दिलचन यादव, शिवशंकर दास, मो.अनवर, संतोष कुमार राय, रविन्द्र शर्मा, महेन्द्र राउत समेत कई शामिल थे।