आज उपराजधानी पहुंचेंगे रघुवर, ध्वजारोहण कल
दुमका : गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री रघुवर दास राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। रविवार द
दुमका : गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री रघुवर दास राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। रविवार दोपहर 12.35 बजे मुख्यमंत्री दुमका पहुंचेंगे। शहर के चौक-चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सीएम 1.20 बजे दुमका क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3.05 बजे सीएम अग्रसेन भवन में आयोजित दुमका चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे वह राजभवन में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे और नवनियुक्त जिला मत्स्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बाटेगे। यहां शहर के गणमान्य लोगों से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम भी है। शाम 6.30 बजे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सोमवार को गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के लिए सीएम पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। सुबह 8.55 बजे सीएम यहां गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण करेंगे और 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। 9.12 बजे मुख्यमंत्री का अभिभाषण होगा। झाकी का अवलोकन कर मुख्यमंत्री 10.15 बजे राजभवन प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.30 बजे सीएम राची रवाना हो जाएंगे।
अधिकारियों ने लिया तैयारी का जायजा
जागरण संवाददाता, दुमका : पुलिस लाइन मैदान में परेड की तैयारी का शनिवार को अंतिम रिहर्सल हुआ। उपायुक्त हर्ष मंगला और पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू ने परेड के रिहर्सल और गणतंत्र दिवस की झाकी का निरीक्षण किया। मैदान के चारों ओर बास-बत्तियों से बैरिकेडिंग की जा रही है। मंच को सजाया संवारा जा रहा था। समारोह स्थल की ओर जाने वाली सड़कों को ुरुस्त किया जा रहा था। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।