Move to Jagran APP

सबने सूबे को लूटा, झाविमो संवारेगा : बाबूलाल

जाटी, शिकारीपाड़ा/चिकनियां : झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी दलों ने झारखंड को लूटा है। झा

By Edited By: Published: Wed, 17 Dec 2014 07:53 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 07:53 PM (IST)
सबने सूबे को लूटा, झाविमो संवारेगा : बाबूलाल

जाटी, शिकारीपाड़ा/चिकनियां : झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी दलों ने झारखंड को लूटा है। झाविमो सत्ता आया तो सूबे को संवारा जाएगा। वह बुधवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड के बड़ाचापुड़िया और झिकरा में पार्टी प्रत्याशी परितोष सोरेन के समर्थन में आयोजित सभा में बोल रहे थे।

loksabha election banner

बाबूलाल ने कहा, जब मैं मुख्यमंत्री था तो झारखंड में विकास की गंगा बही थी। मेरे हटते ही कई योजनाएं लटक गई। बाद की सरकारों ने योजनाओं को पूरा करने के बजाय रोक दिया। विधायक नलीन सोरेन मंत्री बनते ही 46 करेाड़ का बीज घोटाला कर दिया और जेल गए। ऐसे प्रत्याशी पर भरोसा करने के बजाय जमीनी स्तर से जुड़े परितोष सोरेन को एक बार मौका दें। झाविमो की सरकार बनी तो 60 दिन में लोगों को राशन कार्ड मिलेगा। मौके पर कामेश्वर गुप्ता, राजेश मुर्मू, रामनारायण भगत, कामेश्वर गुप्ता, राजेश, जगरनाथ टुडू, तृणमूल के गया प्रसाद साह मौजूद थे।

जामा से झाविमो प्रत्याशी सुखलाल सोरेन के समर्थन में लकड़जोरिया में आयोजित जनसभा में बाबूलाल ने कहा कि सूबे में सबसे ज्यादा भाजपा ने शासन किया जो राज्य के विकास के बदले इनके नेताओं केवल अपना विकास किया। आज भाजपा पूर्ण बहुमत-संपूर्ण विकास का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि झाविमो ही सूबे में सुशासन ला सकता है। मौके पर विभीषण मुर्मू, कृष्णा सोरेन, रामफल लायक, मोहन साह, राजेन्द्र मुर्मू, अशोक मंडल आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.