जोरिया में ट्रक गिरा, खलासी की मौत
पत्ताबाड़ी : मसानजोर थानान्तर्गत दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर बुधवार को चिताडीह एवं बागनल गांव के बीच ज
पत्ताबाड़ी : मसानजोर थानान्तर्गत दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर बुधवार को चिताडीह एवं बागनल गांव के बीच जर्जर पुलिया से ट्रक जोरिया में गिर गया। इस हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जानकारी के अनुसार कपड़ा लदा ट्रक कोलकाता से खगड़िया जा रहा था। जर्जर पुलिया पर संतुलन बिगड़ जाने से ट्रक पुलिया की रेंलिग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। खलासी प्रेम प्रकाश सिंह (32) की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सुशेख भगत घायल है। दोनों उत्तरप्रदेश के बलिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर मसानजोर थाना के एएसआइ कमलनाथ सिंह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। बता दें कि जर्जर पुलिया के समीप ही नया पुल बनाया गया है। हालांकि इस पर आवागमन चालू नहीं हो सका है।