सभी सीट पर चुनाव लड़ेगी समता पार्टी
दुमका : समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो.नूर हसन ने राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा क
दुमका : समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो.नूर हसन ने राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। बुधवार को जनजागरण रथ के साथ दुमका पहुंचे नूर हसन ने कहा, समता पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि गठबंधन का विकल्प भी खुला है। सूबे में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य की जर्जर हालत के लिए सभी राजनीतिक दल समान रूप से जिम्मेदार हैं। समता पार्टी सूबे के विकास के मुद्दे पर जनता से वोट मांगेगी। पाकुड़ से जमीरुल इस्लाम अलफौजी, बोरियो से मीरु मुर्मू, देवघर से मदन दास, जरमुंडी से मनोज कुमार, पोड़ैयाहाट से तहरीम अंसारी, राजमहल से शरीफ अंसारी, बरहेट से मसीह सोरेन, महगामा से हारुण रशीद, गुमला से जयराम इंदवार, हुसैनाबाद से हरिहर सिंह, हटिया से संतोष जायसवाल, मधुपुर से ददन मोहन पंडित, दुमका से बेंजामिन हेम्ब्रम, जामा से फ्रांसिस्का सोरेन, बरही से बद्री गोपी, विशुनपुर से विजय तिर्की, नाला से कामदेव मोहली को प्रत्याशी बनाया जाएगा।
लिट्टापाड़ा से किस्टो सोरेन और महेशपुर से शमीलाल मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद है।