तालाब में प्रतिमा विसर्जन रोकें: हेमंत
दुमका : महापर्व छठ के मद्देनजर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बांध तालाब का निरीक्षण किया।
दुमका : महापर्व छठ के मद्देनजर रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बांध तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब में विसर्जित प्रतिमा के अवशेष को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। नगर परिषद की अध्यक्ष अमिता रक्षित को कहा कि शहरी क्षेत्र के तालाबों में प्रतिमाएं विसर्जित न हो इसको लेकर बोर्ड की बैठक में अहम निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि परंपराओं को हम छोड़ नहीं सकते, क्योंकि परंपराओं से ही समाज चलता है। लेकिन जो परंपराएं जीवनदायी चीजों पर कहर बरपाने लगे उसे कहा तक आख मूंद कर निभाया जा सकता है। ऐसे में वैकल्पिक रास्ता तलाशने की जरूरत है जिससे आस्था से जुड़े अनुष्ठान भी संपन्न हो जाएं और तालाब भी बचा रहे। उन्होंने शीघ्र ही तालाबों के सफाई का निर्देश मुख्यमंत्री दिया। मौके पर उपायुक्त हर्ष मंगला, झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।