ऑटो पलटने से सात यात्री जख्मी
सरैयाहाट : सरैयाहाट थानान्तर्गत देवघर मुख्य सड़क स्थित दिग्घी गांव के पास गुरुवार को एक ऑटो पलट गया।
सरैयाहाट : सरैयाहाट थानान्तर्गत देवघर मुख्य सड़क स्थित दिग्घी गांव के पास गुरुवार को एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में दो महिला सहित आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान भूखल खेरा, देवलाल किस्कु, ढ़ेना टुडू, रबिन किस्कु, उर्मिला देवी, वकील मंडल, उज्जवल कुमार मंडल के रूप में हुई है। इसमें भूखल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक ऑटो में बैठकर देवघर से हंसडीहा जा रहे थे। चालक की लापरवाही के कारण दिग्घी के पास ऑटो पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।