गला घोंटकर महिला की हत्या
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 07:04 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 07:04 PM (IST)
संस, रामगढ़ : रामगढ़ थानान्तर्गत सिलठा बी पंचायत स्थित उपरबोड़ाचापड़ गांव में शनिवार रात एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बसंती देवी (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को शव बरामद किया। साथ ही बसंती के पुत्र संतोष मड़ैया के बयान पर वकील मड़ैया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संतोष ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद उसकी मां गांव के ही वकील मड़ैया के साथ रह रही थी। वकील मड़ैया की पत्नी भी देहांत हो चुका था। शनिवार को किसी बात पर दोनों में कहासूनी हो गई। उसने आरोप लगाया कि वकील ने ही उसकी मां की गला दबा कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें