हाजिरी बना गायब मिले प्रधानाध्यापक
रामगढ़ : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंजीत कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कारु डीह पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय झांझर में अनियमितता का मामला उजागर हुआ। प्रधानाध्यापक 10 बजे स्कूल आए और हाजरी बनाकर चले गए थे। चावल उठाव के बाद भी स्कूल में एमडीएम योजना बंद पाई गई। वित्तीय वर्ष 2009-10 में चार कमरा के लिए राशि आवंटित की गई थी, जिसका निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं किया गय है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल हांसदा, संयोजिका सुरुजमुनी हेम्ब्रम व ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक अक्सर बिना सूचना स्कूल से गायब रहते हैं। सभी बच्चों में पोशाक वितरण भी नहीं किया गया है। बीईईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। साथ ही बीईईओ ने उप्रावि सिमरदुमा, उमवि जामवारी, प्रावि कारु डीह, उप्रावि डुमरथर, प्रावि लावरती का भी निरीक्षण किया गया। सभी स्कूलों में एमडीएम योजना संचालित थी, लेकिन बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी। बीईईओ ने प्रधानाध्यापक को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।