Move to Jagran APP

भाजपा कार्यशैली सुधारे वरना देंगे जवाब

By Edited By: Published: Sun, 24 Aug 2014 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2014 07:14 PM (IST)
भाजपा कार्यशैली सुधारे वरना देंगे जवाब

दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हूटिंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हूटिंग और शनिवार को रांची में भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प की घटना के विरोध में रविवार को दुमका में झामुमो कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। खिजुरिया स्थित पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काला पट्टी बांधकर रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए बांधपाड़ा स्थित सिदो कान्हु चौक पर पहुंची। वहां झामुमो समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

झामुमो केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की करतूत की जितनी निंदा की जाए, कम है। भाजपा अपनी कार्यशैली में सुधार करें अन्यथा झामुमो मुंहतोड़ जवाब देगा।

मौके पर रवि यादव, प्रीतम कुमार, शिबा बास्की, नेपू सिंह, प्रकाश चन्द्र गंधर्व, सुशील दूबे, मो.कैश, मो.महमूद, वैद्यनाथ यादव आदि मौजूद थे।

सरैयाहाट में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया गया। जुलूस निकाल चौक-चौराहों पर प्रदर्शन किया। इसमें पार्टी के प्रखंड सचिव बनारसी यादव, राजेश साह, अशोक मंडल, शंभू मुर्मू, पंकज चौधरी आदि शामिल थे।

शिकारीपाड़ा में प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेम्ब्रम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। मौके पर मो.सलाम अंसारी, प्रो.गुलाम रसूल, अब्दुल अजीज, शब्बीर अंसारी, साइमन, मनोज मुर्मू, कुतुबद्दीन अंसारी, अनीफ मरांडी आदि थे।

रामगढ़ में प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर रामगढ़ बाजार में प्रदर्शन किया। इसमें छोटेलाल मंडल, नंदलाल प्रसाद राउत, बुद्धदेव मंडल,अजित दास, प्रेमचन्द्र मंडल, जितेन्द्र मंडल, अरविंद मंडल, शिवजतन मरांडी, परमानंद पंडित, जीवन मिर्धा, दिनेश मंडल आदि शामिल थे।

जामा में भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। मौके पर कालेश्वर सोरेन, सुरेन्द्र यादव, सत्तार खान, दुर्गा मुर्मू, सुरेश सोरेन, बाबूधन मरांडी, उमा यादव, प्रफुल्ल मंडल, सिकंदर दर्वे, बिजल राउत, प्रदीप कुमार दर्वे आदि थे।

दलाही में प्रखंड अध्यक्ष सीताराम मिस्त्रीके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। मौके पर निशितवरण गोलदार, दिलीप हेम्ब्रम, युसुफ अंसारी, वासुदेव टुडू, जयदेव दत्ता, उत्तम चौधरी, नितीश यादव, आर्य प्रीतम आचार्य आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.