सभी ने झारखंड को लूटा : तृकां
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 07:30 PM (IST)
संस, सरैयाहाट : तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश पर्यवेक्षक मो.परवेज कुरैशी ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण रहने के बाद भी पिछड़ा है। सभी दलों ने इस राज्य को लूटने का कार्य किया है। वह शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि राज्य की 10 लोकसभा सीट पर तृणमूल चुनाव लड़ रही है। यह चुनाव का सेमीफाइनल है। फाइनल विधानसभा चुनाव होगा। राज्य में परिवर्तन की लहर है और तृणमूल को यहां की जनता विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने गोड्डा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी दामोदर सिंह मेलर को जिताने अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें