मुड़ायाम पंचायत में हाथियों का उत्पात
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 09:37 PM (IST)
संस, पत्ताबाड़ी : शिकारीपाड़ा थानान्तर्गत मुड़ायाम पंचायत के कालापानी गांव में गुरुवार की रात झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। शिवधन हांसदा का घर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने बताया कि रात में अचानक दो हाथी गांव में घुस गए। मंत्री सोरेन के घर की खिड़की तोड़ दी। जान बचाकर भागने के दौरान वृद्धा सूमी मरांडी गिरकर घायल हो गयीं। शर्मिला मुर्मू को भी चोट लगी है। हाथियों ने ढुबू हांसदा के खेत में लगी मकई की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वनरक्षी धीरज दास शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे। इधर हाथियों के एक बार फिर गांव की ओर आने से लोगों में दहशत है। एक महीने पूर्व हाथियों ने पहरूडीह गांव में तांडव मचाया था। वहीं रानीश्वर प्रखंड के ढाकाजोल गांव निवासी बलराम गोराई की जान ले ली थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें