रंगदारी मामले में दो गिरफ्तार
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 07:55 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 07:55 PM (IST)
संस, हंसडीहा : हंसडीहा थाना पुलिस ने गुरुवार को रंगदारी व छिनतई मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम रवींद्र राय (रामगढ़ थानान्तर्गत बरनटोला गांव निवासी) और सिंहेश्वर राय (हंसडीहा थानान्तर्गत चापातरी गांव निवासी) बताए गए हैं। इनपर जरमुंडी थानातन्तर्गत हथनंगा गांव निवासी दयानंद मंडल ने रंगदारी व छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर चापातरी गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों ने दयानंद को रास्ते में रोक रंगदारी मांगी। इनकार करने पर मारपीट की और चार हजार रुपया छीन कर फरार हो गए। दयानंद ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। एक आरोपी फरार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें