सूबे को सबने लूटा : बाबूलाल
शिकारीपाड़ा : झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड को सबने लूटा है। सूबे की जनता को झाविमो पर भरोसा है। पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। वह गुरुवार को नक्सल प्रभावित पोखिरया गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, झामुमो पहले पत्थर बेचा। फिर कोयला लूटा। अब बालू का सौदा कर रहा है। झाविमो की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे जनता की फिक्र है।
इसके पहले बाबूलाल ने चांद भैरव मिलोनी क्लब पोखरिया द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे। मैच का आनंद लिया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष मनोज सोरने, सचिव राम टुडू, कोषाध्यक्ष सुशील सोरेन, परितोष सोरेन, राजेश मुर्मू, हाजी खलील, अहमद, जमील अख्तर, रामनारायण भगत, कलीम अंसारी आदि मौजूद थे। उधर, नक्सली द्वारा चुनावी सभा नहीं करने की दी गयी चेतावनी को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया। सभा स्थल पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस निरीक्षक इकुड डुंगडुंग, थाना प्रभारी सुमन कुमार सुमन समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।