नाबालिग पति ने बालिका वधू संग किया थाने में सरेंडर
प्रेम विवाह कर घर से भागी 13 वर्षीय किशोरी और उसके 17 वर्षीय नाबालिग पति ने धनबाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
धनबाद। दो महीने पूर्व प्रेम विवाह कर घर से भागी 13 वर्षीय किशोरी और उसके 17 वर्षीय नाबालिग पति ने सोमवार को धनबाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। किशोरी के परिजनों ने धनबाद कोर्ट में शिकायतवाद दाखिल कर उसके अपहरण की आशका जाहिर की थी। शिकायतवाद में कहा गया था कि उक्त किशोरी का रणधीर वर्मा चौक के पास से अपहरण कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर धनबाद थाने में मामला दर्ज किया गया था।
जानकारी के अनुसार, चंदनकियारी की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी का ननिहाल निरसा थाना अंतर्गत कलियासोल में है। निरसा कलियासोल के ही रहने वाले एक नाबालिग युवक के साथ उक्त किशोरी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो महीने पूर्व दोनों गुपचुप तरीके से घर से गायब हो गए थे। किशोरी के परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि उक्त किशोरी का वहीं के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस की मानें तो जब युवक के परिजनों पर दबाव बनाया गया, तब उक्त युवक किशोरी के साथ सोमवार को थाने में सरेंडर कर दिया।
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि 2 महीने पूर्व ही उसने उक्त किशोरी से शादी कर ली और दोनों मुंबई में पति पत्नी के रूप में रह रहे थे। पाचवीं पास उक्त युवक मुंबई में मजदूरी करता ह। पुलिस ने उक्त किशोरी को न्यायालय में पेश कर 164 की गवाही करवाई। इसके बाद उक्त युवक को जेल भेज दिया गया।