Move to Jagran APP

कांग्रेस में गईं समरेश की बहू डॉ. परिंदा सिंह, समरेश को छोड़ पूरा परिवार हुआ कांग्रेसी

झारखंड के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री समरेश सिंह की बहू डॉ. परिंदा सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 03:57 PM (IST)
कांग्रेस में गईं समरेश की बहू डॉ. परिंदा सिंह, समरेश को छोड़ पूरा परिवार हुआ कांग्रेसी
कांग्रेस में गईं समरेश की बहू डॉ. परिंदा सिंह, समरेश को छोड़ पूरा परिवार हुआ कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, धनबाद/बोकारो: झारखंड के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री समरेश सिंह की बहू डॉ. परिंदा सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल कराया गया।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने सभी के गले में कांग्रेस का पट्टा और माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मौके पर पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, कुमार राजा, मंजूर अंसारी, मनोज कुमार आदि थे।

बोकारो में बढ़ी राजनीतिक हलचल: 2019 का चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, प्रत्येक दिन राजनीतिक हलचल बढ़ती जा रही है। कांग्रेस में शामिल होकर रांची से लौटने के बाद गुरुवार को नयामोड़ में डॉ परिंदा सिंह भव्य स्वागत किया गया।

छोटे पुत्र और छोटी बहू पहले से थे कांग्रेस का हिस्‍सा: परिंदा सिंह के शामिल होने के साथ ही अब पूर्व विधायक समरेश सिंह को छोड़कर उनका पूरा परिवार कांग्रेसी हो चुका है। परिंदा से पूर्व उनकी छोटी बहू श्वेता सिंह, छोटे पुत्र संग्राम से पहले से ही कांग्रेस में शामिल थे। अब तक यह माना जा रहा था कि परिंदा सिंह किसी दूसरे दल में शामिल होंगी, लेकिन कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब पूरा परिवार एक विचारधारा से जुड़ गया है। चर्चा है कि उनका शामिल होने के पीछे 2019 का विधानसभा चुनाव है। उनसे पूर्व बीते दिनों आजसू नेता साधुशरण गोप ने नौकरी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.