हमारे भविष्य को संवारते हैं गुरु : मेयर
झरिया : भारत विकास परिषद झरिया शाखा की ओर से गुरु व शिष्य के संबंध को प्रगाढ़ बनाने के
झरिया : भारत विकास परिषद झरिया शाखा की ओर से गुरु व शिष्य के संबंध को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत झरिया में पहली बार कृष्णा इन सभागार में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व परिषद के शाखा अध्यक्ष डॉ. ओपी अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बालिका विद्या मंदिर के बच्चों ने स्वागत गान व किड्स गार्डेन के बच्चों ने वंदे मातरम प्रस्तुत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना की आकर्षक प्रस्तुति की। मेयर ने कहा कि गुरु शिष्य के भाग्य का निर्माण करते हैं। ये देश के निर्माता हैं। ये हमारे भविष्य को संवारते हैं। हम जितना भी सम्मान गुरुओं को दें। वह कम है। मेयर ने शिक्षाविद् केपी तिवारी को परिषद की ओर से प्रमाण पत्र, बुके व उपहार देकर सम्मानित किया।
झरिया के सीओ केदारनाथ ¨सह भी कार्यक्रम में शरीक हुए। केडी पांडेय, जगदीश प्रसाद गुप्ता आए। प्राचार्य, प्राचार्या, मीनू अख्तर, अजंता राय, रीता विश्वास, सुप्रिया मुखर्जी, बीके साहू, विजेंद्र नारायण दत्त, एम मिश्रा, शिक्षक मनीष शर्मा, जाहिदा परवीन, राजीव, आशीष आदि को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। संचालन शैलेंद्र जायसवाल ने किया। अरुण साव, हरीश जोशी, विनोद चंद्रप्रकाश चोखानी, विनोद अग्रवाल, दिलीप आडवाणी, शरद दारुका, अखिलेश ¨सह, वीरेंद्र शर्मा बाबू जैना, सत्यनारायण भोजगढि़या आदि थे।