नगर निकाय में 28 पंचायतों को शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध
बाघमारा: प्रखंड के 28 पंचायतों को नगर निकाय में शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर मुखिया व पंचायत समिति
बाघमारा: प्रखंड के 28 पंचायतों को नगर निकाय में शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों ने विरोध का स्वर तेज कर दिया है। शनिवार की प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया की अगुवाई में पंसस ने बैठक कर प्रस्ताव का विरोध किया। प्रमुख ने कहा कि बगैर पंचायत प्रतिनिधि को सूचना दिए प्रखंड प्रशासन ने प्रस्ताव भेज कर ग्रामीण जनता तथा जनप्रतिनिधियों के साथ धोखा किया है। इसका विरोध किया जायेगा। जरूरत पड़ी तो विधायक ढुलू महतो के आवास के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
मौके पर पंसस संघ के अध्यक्ष रंजित ¨सह, गीता देवी, राजन महतो, नंदलाल रवानी, सुरेश दास, निरंजन गोप, मीरा देवी, बैजनाथ प्रसाद थे। इधर फैसले के विरोध में महुदा पंचायत के ग्रामीणो ने कई जगह बैठक कर आपस में चर्चा की तथा इसके लिए आन्दोलन करने की रूप रेखा भी तैयार की।
मुखियों ने जताई आपत्ति
मुखिया संघ ने पंचायतों को नगर निकाय में शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर आक्रोश जताया है। संघ के अध्यक्ष चक्रधारी महतो तथा सचिव सुरेश महतो ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह प्रस्ताव ग्रामीणों पर अतिरिक्त कर का बोझ डालने के लिये बनाया गया है। इससे गांव के गरीब मजदूर किसान परेशान होंगे।कहा कि प्रस्तावित पंचायत के मुखिया ग्रामीणों के सहयोग से जन आंदोलन चलाएंगे।