आचार्य विद्यासागर के नाम जले 50 दीये
झरिया : जैन धर्म के प्रचारक आचार्य विद्यासागर जी महाराज का 50वां दीक्षा जयंती महोत्सव मंगलवार को पोद
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 01:02 AM (IST)
झरिया : जैन धर्म के प्रचारक आचार्य विद्यासागर जी महाराज का 50वां दीक्षा जयंती महोत्सव मंगलवार को पोद्दारपाड़ा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। विद्यासागर जी के नाम 50 दीपक के दीये जलाए गए। पूजा-अर्चना हुई। अजीत कुमार जैन ने विद्यासागर जी की तपस्वी जीवनी पर प्रकाश डाला। लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। आरती के बाद प्रकाश जैन की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया। जयंती समारोह झरिया में और कई दिनों तक अलग-अलग क्षेत्र में मनाया जाएगा। संदीप जैन, अनिल जैन, महेश जैन, हीरालाल जैन, अभिषेक जैन, नीलम जैन, पाना देवी जैन, उषा जैन, विमला जैन, कमला जैन आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें