भौंरा से महिला का अपहरण कर गोमो में छोड़ा
भौंरा : गौरखूंटी निवासी 28 वर्षीय एक विवाहित महिला का अपहरण बुधवार तड़के कर लिया गया था। उसे रात में
भौंरा : गौरखूंटी निवासी 28 वर्षीय एक विवाहित महिला का अपहरण बुधवार तड़के कर लिया गया था। उसे रात में अपहर्ताओं ने गोमो स्टेशन पर छोड़ दिया। वहां से वह गोमों में रहनेवाली अपनी बुआ के यहां पहुंची। उसका कहना है कि तड़के जब अपने घर की गली में झाड़ू लगा रही थी। पति अंदर सोए थे। तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। बाद में उसे होश ही नहीं रहा। रात नौ बजे होश आया तो अपने को गोमो स्टेशन पर पाया। स्टेशन के पास ही सब्जी बेचनेवाली अपनी बुआ के पास गई। घटना की जानकारी दी। रात भर बुआ के घर में रही। भौंरा में परिजनों को मोबाइल से सारी जानकारी दी। परिजन यहां आए और हमें ले गए। महिला की तबीयत खराब है। उसे स्लाइन चढ़ाया गया। इसके बाद वह अपने घर चली गई।