फोटो - बच्चों ने दिया पृथ्वी बचाने का संदेश
धनबाद : केजी आश्रम स्थित धनबाद पब्लिक स्कूल में पृथ्वी की सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने के
धनबाद : केजी आश्रम स्थित धनबाद पब्लिक स्कूल में पृथ्वी की सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया गया। पेड़ लगाना, पेड़ों को बचाना, पशु-पक्षी की सुरक्षा, पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त करना, इन सभी को समेटे बच्चों ने कार्यक्रम पेश किया। नुक्कड़ नाटक वृक्ष है तो हम हैं की आकर्षक प्रस्तुति देकर पेड़ बचाने, पेड़ों की उपयोगिता, पक्षियों की रक्षा, पर्यावरण की शुद्धता का संदेश दिया गया। अंग्रेजी कविता पाठ तथा लघु नाटक ने प्रकृति प्रेम दर्शाया। बच्चों ने बुलेटिन बोर्ड पर भी पेड़-पौधे, पानी तथा पशु-पक्षियों के संरक्षण के प्रति अपनी भावनाओं को चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया। प्रार्थना में सभी पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। प्राचार्या शारदा महाजन ने बच्चों को पौधे लगाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। मौके पर उप-प्राचार्या पूर्णिमा सिल एवं सुपर्णा घोष मौजूद थीं।