पिट वाटर बंद होने पर भड़के लोग, रोकी ट्रांसपोर्टिंग
अलकडीहा: साउथ तिसरा गोल्डन पहाड़ीगोड़ा के लोगों ने एक सप्ताह से बंद पिट वाटर की आपूर्ति के विरोध में श
अलकडीहा: साउथ तिसरा गोल्डन पहाड़ीगोड़ा के लोगों ने एक सप्ताह से बंद पिट वाटर की आपूर्ति के विरोध में शनिवार को हंगामा कर दिया। तत्काल जलापूर्ति की मांग को लेकर महलक्ष्मी लो¨डग प्वाइंट पर पहुंच ट्रांसपोर्टिग ठप कर दी। ट्रांसपोर्टिंग चालू कराने के लिए परियोजना पदाधिकारी कल्याणजी प्रसाद और एके पांडेय आए। आंदोलनकारियों ने उनकी नहीं सुनी। उनके तेवर देख अधिकारी लौट गए। अधिकारियों ने जलापूर्ति के लिए पाइप जुड़वाया। आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने आंदोलन खत्म किया। करीब छह घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप रही।
प्रबंधन ने लोगों के तेवर देख जलापूर्ति की आनन-फानन कवायद कराई। लोगों का कहना था कि पीने के पानी को तो हम भटकते ही हैं, पिट वाटर भी बंद कर दिया गया। प्रबंधन ने जीनागोरा खदान के पानी की व्यवस्था करा पिट वाटर की आपूर्ति शुरू कराई है। इसके लिए पाइप कनेक्शन भी जोड़ा गया।
मौके पर पहुंचे जीएम पी चंद्रा ने भी मुआयना किया। संजीत ¨सह, अनवर खान ,सुरेंद्र निषाद, हाशिम खान, भोलू, हीरालाल चौधरी थे।