बलियापुर एलेवन ने जीता खिताब
¨सदरी : रांगामाटी मार्शल क्लब मैदान में रविवार को मार्शल क्रिकेट क्लब की ओर से महिला क्रिकेट टूर्नाम
¨सदरी : रांगामाटी मार्शल क्लब मैदान में रविवार को मार्शल क्रिकेट क्लब की ओर से महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। फाइनल मैच में बलियापुर एलेवन ने मार्शल एलेवन को नौ विकेट से हराकर विनर कप पर कब्जा जमाया। 10 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्शल एलेवन ने बिना कोई नुकसान के 84 रन बनाये। दुर्गा मुर्मू ने 65 व सुनीता मुर्मू ने 15 रन बनाये। जवाब में बलियापुर एलेवन ने 9.3 ओवर में एक विकेट खोकर 85 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। रुमा महतो ने 51 व उर्मिला सोरेन ने 25 रनों का योगदान दिया। दोनों नाट आउट रहीं। लक्ष्मी ने नौ रन बनाकर आउट हो गयी। दुर्गा को मैन ऑफ द मैच, रुमा महतो को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व उर्मिला सोरेन को सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर का मेडल मिला। टूर्नामेंट के दौरान बाघमारा के विधायक ढुलू महतो मार्शल क्लब पहुंचे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। यहां की महिला क्रिकेटरों को निखारने व अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर बलियापुर एलेवन के कोच श्रीराम दुबे, टाइगर फोर्स के जिला अध्यक्ष धर्मजीत ¨सह, गोवर्धन मंडल, संतोष चौधरी, कुमार महतो आदि थे।