शक्ति मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव पर प्रभातफेरी
धनबाद : शक्ति मंदिर के 20वें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकली प्रभात फेरी में माता रानी के जयकारे स
धनबाद : शक्ति मंदिर के 20वें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकली प्रभात फेरी में माता रानी के जयकारे से शहर गूंज उठा। सुबह 5 पांच बजे मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकली जो जोड़ाफाटक, धनसार चौक, बैंक मोड़, पुराना बाजार, रतनजी रोड, मनईटांड़, हावड़ा मोटर्स होते हुए करीब 10 बजे वापस मंदिर पहुंची। प्रभातफेरी के आगे आगे रामगढ़ का सुनामी तासा पार्टी बैंड और मा अंबे का का आकर्षक दरबार चल रहा था। उसके पीछे-पीछे 501 महिलाएं निशान लेकर चल रही थीं। निशान के साथ साथ गौरव अरोड़ा, मनोज सैन, डिंपल भाटिया, पंकज सावरिया एवं लता गोपी भजन सुनाते हुए आगे बड़ रहे थे। मैया देने वाली हम लेने वाले.., मां का श्रृंगार निराला.., देती है मां सबको, किसी से बैर नहीं.. जैसे भजन गाकर इन्होंने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालु पूरे रास्ते माता रानी के जयकारे लगाते रहे। प्रभात फेरी कर मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने अपने निशान माता रानी के चरणों में अर्पण अर्पण किये। प्रभातफेरी खत्म होने पर मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के बीच बुंदिया व फल के प्रसाद बांटे गये।
1008 लाल फूलों से मां की पूजा
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन माता रानी की पूजा 1008 लाल फूल से की गई। शाम को 1008 नामों से मां दुर्गा को आहूति दी गई। भजन-कीर्तन व आरती के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति हुई। सोमवार को मंदिर प्रांगण में भंडारा लगेगा। इसके साथ ही छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समाप्त हो जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सारे पदाधिकारी, सदस्य, कर्मचारी, सेवादार लगे हुए हैं।
----
चौबीस घंटे जलती रहती ज्वाला देवी मंदिर से लायी गई ज्योत
शक्ति मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 20 साल पहले 1997 में हुई थी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए हिमाचल प्रदेश के ज्वाला देवी मंदिर से माता की ज्योत लायी गई है जो शक्ति मंदिर में 24 घंटे जलते रहती है। शक्ति मंदिर कम समय जिले का चर्चित मंदिर बन चुका है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां रोजाना माता रानी के दर्शन को पहुंचते हैं। चैती व शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ जाती है। लोग लंबी लाइन लगाकर माता रानी के दर्शन करते हैं।