Move to Jagran APP

याद किए गए नेताजी

मैथन कार्यालय जाटी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती निरसा चिरकुंडा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। न

By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 10:22 PM (IST)
याद किए गए नेताजी
याद किए गए नेताजी

मैथन कार्यालय जाटी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती निरसा चिरकुंडा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। निरसा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नेताजी पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाये। पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता, बीडीओ मुकेश बाउरी ने भी माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड परिसर स्थित शहीद भगत ¨सह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। नेताजी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। केएसजीएम कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष नीतीश कुमार साव, उपाध्यक्ष सत्यम कुमार, सह सचिव अंकित मोदी, राजेश यादव, मोनू कुमार, शक्ति दास, धीरज मिश्रा, अर्जुन भुइयां, चंदन, रंजीत, रोहित, विक्की, गोविन्द, अर¨वद आदि थे।

मुगमा: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 121 वीं जयंती कुमारधुबी मोड़ तथा मुगमा हाई स्कूल में मनाई गई। कुमारधुबी चौक पर पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा नेता जयप्रकाश ¨सह, इरफान अहमद खान ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। कुमारधुबी बाजार स्थित हिन्दी मध्य विद्यालय एवं मुगमा स्थित उच्च विद्यालय में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। बच्चों की वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोपालपुर स्थित केशरकुराल मध्य विद्यालय, एग्यारकुंड उत्तर पंचायत में मुखिया काकुली मुखर्जी और अन्य ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उप मुखिया सुजीत गोराई, भरत रूहिदास, निताई, देव दुलाल, मृदुला, शिवराम हरिजन, लक्ष्मी कुमारी, अमित कुमार मिश्र, राजेश कुमार, उच्च विद्यालय मुगमा के विनोद ¨सह, अमर ¨सह, विश्वजीत महतो, देवशंकर तिवारी, राधेश्याम ¨सह आदि थे।चिरकुंडा : चिरकुंडा नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष डबलू बाउरी की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। उपाध्यक्ष बरुण दे, पार्षद इरफान अहमद खान, झंटू कांजीलाल, सुनीता देवी, सिटी मैनेजर विकास रंजन, रंजीत बाउरी, जितेन्द्र शर्मा, उत्तम यादव आदि थे। कांग्रेस चिरकुंडा कार्यालय में धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह महामंत्री सुरेशचंद्र झा व अन्य ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। गैरुल हसन, शशी भूषण नाथ तिवारी, अरुण ¨सह, निशिकांत मिश्र, मो. वाहिद अंसारी, परवेज अहमद, मो. अमीरुल्लाह, जेपी यादव थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.