जनवादी आंदोलन करनेवालों पर लगाया जा रहा सीसीए : पप्पू
धनसार : मासस नेता ¨बदा पासवान पर सीसीए लगाने जाने की तैयारी प्रशासन ने की है। इसका मासस कार्यकर्ता प
धनसार : मासस नेता ¨बदा पासवान पर सीसीए लगाने जाने की तैयारी प्रशासन ने की है। इसका मासस कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे। जनवादी आंदोलन करनेवालों पर भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन सीसीए लगाकर उन्हें तड़ीपार कर रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मासस के जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने मंगलवार को लाहेबेड़ा आदर्श ग्राम में मासस की सभा में यह बात कही।
पप्पू ने कहा कि सरकार जनवादी आंदोलन करनेवालों पर सीसीए लगा रही है। देश व राज्य में अराजक स्थिति है। हमारे जनवादी तरीके से आंदोलन करनेवाले कार्यकर्ताओं को यदि धनबाद प्रशासन व सरकार ने झूठे मुकदमे में फंसाया तो प्रचंड आंदोलन होगा। अन्य वक्ताओं ने भी ¨बदा व धर्मदेव महतो पर सीसीए लगाये जाने का विरोध किया। कहा कि मासस नेता ¨बदा पासवान लगातार गरीबों के हक को संघर्ष कर रहे हैं। जो गरीबों का हक हड़पनेवालों को रास नहीं आ रहा है। इसलिए प्रशासन ने यह कदम उठाया। सभा में बताया गया कि मायुमो का जिला सम्मेलन 30 जनवरी को गांधी सेवा सदन में किया जाएगा। जिला मार्क्सवादी नारी मोर्चा का पुनर्गठन पांच फरवरी को होगा। किसान संग्राम समिति की जिला स्तरीय बैठक बलियापुर में 19 फरवरी को होगी। मासस के जिला सचिव निताई महतो, दिल मोहम्मद, सुभाष मुर्मू, शेख रहीम, ¨बदा पासवान, पवन महतो, गणेश महतो, धीरेन मुखर्जी, शीतल हेंब्रम थे।