स्वर्वेद के पाठ से गूंजता रहा झरिया शहर
झरिया : महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के तत्वावधान में तीन दिवसीय सत्संग के दौरान मंगल
झरिया : महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के तत्वावधान में तीन दिवसीय सत्संग के दौरान मंगलवार को केसरवानी धर्मशाला कोयरीबांध में स्वर्वेद का संपूर्ण पाठ हुआ। सुबह से रात तक चले पाठ में स्वर्वेद के श्लोकों से शहर में भक्ति की धारा बहती रही। बताया कि यह संसार माया की नगरी है। जहां माया तो काम, क्रोध, लोभ, अहंकार मोह के रूप में व्याप्त है। इसमें केवल दुख व पीड़ा है। चेतन लोक परमात्मा व हमारी अनंत आत्मा का धाम है। हम सब वहीं के वासी हैं। वही सत्ता सद्गुरु सत्ता है। उपदेष्टा आशुतोष शेखर, सेवा प्रभारी गुलाब ¨सह व धनबाद जिला युवा संत समाज के प्रभारी रवि केसरी का आयोजन में अहम योगदान रहा। समाज के प्रदेश महामंत्री जीपी ¨सह, राजेंद्र केसरी, रामचंद्र वर्णवाल, पप्पू पंडित, सुनील कुमार, सुमन बर्णवाल, निधि शेखर, गायत्री देवी, एपी शेख, शकुंतला भगत, रीना वर्णवाल, काजल किरण, मधु, बंटी केसरी, निरंजन मित्तल, ब्रह्मदेव मंडल, जेएन तिवारी भक्त थे।