Move to Jagran APP

विहंगम योग संत समाज की झरिया में निकली भव्य शोभायात्रा

झरिया : महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान झूंसी प्रयाग के तत्वावधान में संत समाज झरिया की

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 10:44 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 10:44 PM (IST)
विहंगम योग संत समाज की झरिया में निकली भव्य शोभायात्रा
विहंगम योग संत समाज की झरिया में निकली भव्य शोभायात्रा

झरिया : महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान झूंसी प्रयाग के तत्वावधान में संत समाज झरिया की ओर से बाटा मोड़-कोयरीबांध के केसरवानी धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। सैकड़ों महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने सिर पर स्वर्वेद ग्रंथ को रखा। पुरुष हाथ में ओम अंकित पताका लेकर चल रहे थे।

loksabha election banner

शोभा यात्रा मेन रोड, चार नंबर मोड़, धर्मशाला रोड, थाना मोड़, झरिया-धनबाद मार्ग, कतरास मोड़, लक्ष्मनियां मोड़, सब्जी पट्टी होकर पुन: धर्मशाला पहुंची। चौथाई कुल्ही में मनीष झा व राजग्राउंड के पास पार्षद हुलासो देवी ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर पेयजल पिलाया। शोभायात्रा के आगे दो घुड़सवार चल रहे थे। सद्गुरु महाराज की जय, स्वर्वेद महा मंदिर का निर्माण हम सबका संकल्प महान का जयघोष हो रहा था। शाम को धर्मशाला में सत्संग हुआ। संत समाज के कवि-साहित्यकार सुखनंदन ¨सह सदय व प्रदेश अध्यक्ष राधाकृष्ण सिन्हा ने प्रवचन से भक्ति धार बहायी। कहा कि झरिया केवल कोयले के लिए ही नहीं सत्संग की गंगा के लिए भी जाना जाता है। योग की पूर्णता को विस्तृत रूप से बताया। योग योग सब कहे योग न जाने कोय, अर्ध धार उधर्व चले योग कहावे सोय। राधाकृष्ण ने साधना की गहराई के बारे में बताया। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सत्संग में शिरकत की। कहा हम सब अपनी ¨जदगी में व्यस्त हैं। जहां मानव की सोच खत्म होती है। वहीं से अध्यात्म शुरू होता है। विधायक को स्वर्वेद ग्रंथ व शाल देकर सम्मानित किया गया। पार्षद सुमन अग्रवाल व हुलासो देवी भी पहुंची। संचालन समाज के प्रदेश महामंत्री जीपी ¨सह ने किया। संत समाज के राजेंद्र प्रसाद केसरी, एपी शेखर, गुलाब ¨सह, जिला युवा प्रभारी रवि केसरी, अशोक केसरी, निरंजन मित्तल, रामचंद्र वर्णवाल, पप्पू पंडित, उपासी ठाकुर, मुन्नी पांडेय, जयनाथ पासवान, नंदकिशोर प्रसाद, किरण ¨सह, रंजीता गुप्त, राजकुमार, रवींद्र कुमार, उदय पंडित, विनोद ¨सह, जीवलाल ¨सह, अमित केसरी, आनंद केसरी, सूरज, काजल, मधु, अनु, अभिषेक, आनंद, द्वारिका थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.