दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नावागढ : मधुबन थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में 16 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।
नावागढ : मधुबन थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में 16 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की है। पीड़िता ने हीरा बाउरी उर्फ तारापद बाउरी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत कांड अंकित करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। पीड़िता ने कहा कि घर में अकेला देख उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके पूर्व भी वह चार बार उसे हैवानियत का शिकार बना चुका है। इधर आरोपी युवक ने अपने को निर्दोष बताते हुए आरोप को निराधार बताया। उसने कहा कि हम दोनो के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। देर शाम दोनों पक्ष के बीच शादी के लिए बैठक हुई। लड़का पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। दोनों दो बिरादरी के हैं।