बराकर नदी में डूबा युवक
चिरकुंडा : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी कोलियरी स्थित बराकर नदी में रविवार दोपहर नहाने के दौरा
चिरकुंडा : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी कोलियरी स्थित बराकर नदी में रविवार दोपहर नहाने के दौरान 26 वर्षीय युवक डूब गया। डूबने की सूचना मिलते ही लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। लोगों ने उसकी मौत की संभावना व्यक्त की। बाद में सूचना पाकर नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो की पार्षद रानी केराई ने इसकी सूचना चिरकुंडा पुलिस को दी।
जानकारी हो कि निरसा थाना क्षेत्र के बेलचढ़ी निवासी राजेंद्र भुइयां अपने ससुराल कुमारधुबी कोलियरी में था। रविवार को वह नहाने के लिए बराकर नदी गया हुआ था। नहाने के क्रम में ही वह डूब गया। डूबने की सूचना मिलते ही कुमारधुबी कोलियरी भुईयां धौड़ा व मुंडा धौड़ा के लोग नदी पहुंच गये। लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उक्त व्यक्ति का कोई अता पता नहीं चल पाया। उक्त व्यक्ति दैनिक मजदूर था। दो लड़का तथा एक लड़की है। घटना की सूचना पाकर वार्ड पार्षद रानी केराई उसके परिजनों से मिली तथा सांत्वना व्यक्त की।