पूर्वी टुंडी में निकाला मोटरसाइकिल जुलूस
पूर्वी टुंडी : बड़कागांव गोलीकांड के खिलाफ 24 अक्टूबर को विपक्ष द्वारा झारखण्ड बंद को सफल बनाने के लि
पूर्वी टुंडी : बड़कागांव गोलीकांड के खिलाफ 24 अक्टूबर को विपक्ष द्वारा झारखण्ड बंद को सफल बनाने के लिये पूर्वी टुंडी एवं टुंडी प्रखंड के विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक गादी टुंडी नर्सरी परिसर में झाविमो जिला सचिव फिरोज दत्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झाविमो जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई को बंदूक की नोंक पर कुचलनेवाली इस सरकार के विरुद्ध हर हाल में झारखंड बंद रहेगा।
बैठक में टुंडी की प्रमुख कमला देवी, जिला परिषद सदस्य गुरुचरण बास्की, टुंडी प्रखंड के अध्यक्ष नुनुलाल मंडल, पूर्वी टुंडी प्रखंड के अध्यक्ष जानकी रजक, गंगाधर दास, दरबारी टुडू, राजेंद्र सिन्हा, सुखलाल हेंब्रम, विदेश दां, बीरालाल मुर्मू, रामलाल मरांडी, महावीर भंडारी, संदीप रजक, गुरुचरण महतो, अनिल गोप, सिद्दीक अंसारी उपस्थित थे। बैठक के बाद लोधारिया से टुंडी तक मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया।
संस, निरसा : झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए रविवार की संध्या वामपंथी व विपक्षी दलों ने निरसा चौक पर मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस निरसा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए निरसा चौक पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व गणेश धर, आगम राम, रविकांत शर्मा, डीएन ¨सह इत्यादि कर रहे थे।
राजगंज प्रखंड में जीतपुर को शामिल न करें
टुंडी : जीतपुर पंचायत सचिवालय में रविवार को मुखिया सोनोदी देवी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक की गई। बैठक में जीतपुर पंचायत के विभिन्न गांवों के लोगों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि राजगंज नया प्रखंड में टुंडी के जीतपुर पंचायत को शामिल नहीं करना है। उपस्थित जिला परिषद सदस्य रायमुनी देवी, उप प्रमुख भवानी देवी, विधायक प्रतिनिधि कालीचरण महतो, समाजसेवी चंद्र मोहन राय, आमिन सोरेन, विजय चौधरी यदुनाथ महतो, मंगल बेसरा, शिवलाल मुर्मू, शिवचरण महतो एवं जीतपुर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।