बंद की सफलता को निकाला मशाल जुलूस
झरिया : बड़कागांव में किसानों पर फाय¨रग, गोला में किसानों की जमीन लेने, झरिया के आरएसपी कॉलेज व माडा
झरिया : बड़कागांव में किसानों पर फाय¨रग, गोला में किसानों की जमीन लेने, झरिया के आरएसपी कॉलेज व माडा जलागार स्थानांतरण जैसे मुद्दों पर 24 अक्टूबर को झारखंड बंद का ऐलान विपक्षी दलों ने किया है। बंद के समर्थन में शनिवार की शाम राज्य के विपक्षी दल कांग्रेस, झाविमो, माकपा, भाकपा कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। इंदिरा चौक से निकला मशाल जुलूस चार नंबर, मेन रोड, सब्जी पट्टी, लक्ष्मनिया मोड़, कतरास मोड़, चौथाई कुल्ही, ऊपर कुल्ही, नीचे कुल्ही होते हुए पुन: इंदिरा चौक पहुंचा। यहां सभा में झरिया वासियों से रघुवर सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ झारखंड बंद को सफल बनाने की अपील की गई। नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के संतोष कुमार ¨सह, शमशेर आलम, झाविमो केंद्रीय कमेटी के योगेंद्र यादव, सरोज ¨सह, रंजीत ¨सह, राकेश ¨सह, मुनीलाल राम, विनोद पासवान, विनोद यादव, राजद के अवधेश यादव, सीपीएम के शिवबालक पासवान, इरफान खान चौधरी, बाबू अंसारी, वीरेंद्र गुप्ता, अमित चौहान, प्रदीप रवानी, मनोज ¨सह, कासिम अंसारी, मुस्तकीम, भोलू खान, शाने रहमत, निसार आलम, रूदल पासवान आदि ने किया। झरिया नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भी झारखंड बंद के समर्थन में जुलूस निकाला गया। बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया। नगर अध्यक्ष प्रीतम रवानी, प्रमोद चंद्रवंशी, शंभू प्रसाद, भोला ¨सह, अजय गिरी, जितेंद्र मोदक, राजा गुप्ता, सुनील दुबे, पप्पू जंगी, पंकज तिवारी थे। झाविमो के बंटी इराकी ने भी बंद को सफल बनाने की अपील की।