कश्मीर तो होगा पर पाकिस्तान नहीं होगा
झरिया : कश्मीर के उड़ी में पाक पोषित आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले के विरोध में भारतीय सैनिकों की
झरिया : कश्मीर के उड़ी में पाक पोषित आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले के विरोध में भारतीय सैनिकों की ओर से पीओके में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने की कार्रवाई का झरिया में लोगों ने स्वागत किया है। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जता गुरुवार की रात जुलूस निकाला। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारतीय सैनिकों की कार्रवाई की खुशी में पटाखे भी चलाए। कतरास मोड़ से निकला जुलूस शहर का भ्रमण कर पुन: कतरास मोड़ पहुंचा। कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा, देखो देखो कौन आया, हिन्दुस्तान का शेर आया, मोदी जी मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, नवीज शरीफ होश में आओ के नारे लगे।
अबीर गुलाल उड़ा। जुलूस में उमाशंकर तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रामश्रेष्ठ झा, लल्लू झा, शेखर केसरी, ¨मकू अग्रवाल, बंशी गुप्ता समेत अनेक लोग थे।
..
झरिया : भारतीय सेना की कार्रवाई पर झरिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। नगर भाजपा अध्यक्ष दिलीप भारती ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण देता है। आतंकवाद के सफाये को भारत ने करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री व सेना को बधाई दी है। इस दौरान विष्णु त्रिपाठी, रामप्रकाश ¨सह, अरुण जायसवाल, श्रवण राम, ओमप्रकाश ¨सह, सत्यदेव ¨सह, गणेश बर्णवाल, सुमन अग्रवाल, अनिता ¨सह, नीलम चौहान ने सेना की इस कार्रवाई पर हर्ष जताया।