पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
पूर्वी टुंडी : प्रखंड के पारा शिक्षक, शिक्षा मित्र संघ एवं बीआरपी, सीआरपी संघ ने गुरुवार को लटानी मो
पूर्वी टुंडी : प्रखंड के पारा शिक्षक, शिक्षा मित्र संघ एवं बीआरपी, सीआरपी संघ ने गुरुवार को लटानी मोड़ पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। पूर्वी टुंडी जिप सदस्य सुनील कुमार मुर्मू का आवास घेरा और मांगों की सूची सौंपी। जिप सदस्य ने पारा शिक्षकों एवं बीआरपी व सीआरपी संघ के आंदोलन को समर्थन दिया है। नीलांबर रजवार, अनीस मिश्रा, राजीव कुमार, अजीत पंडित, रानी मुर्मू, प्रतुल्य दत्ता, परेश रजक, सुजय रक्षित, जन्मेजय दा, अशोक मंडल, अभिराम मुर्मू आदि थे।
..
सड़क दुघर्टना में एक घायल
देवली : अंबोना मोड़ देवली में गुरुवार को एनएच दो पर गो¨वदपुर की ओर तेज रफ्तार से आ रही बीसीसीएल के वाहन की चपेट में आने से वन विभाग के पौध सुरक्षा प्रहरी सह दिव्यांग मंटू मंडल घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे भेलाटांड़ गांव के रहनेवाले हैं। सड़क पार कर रहे ट्रक को बचाने के क्रम में सूमो वाहन दिव्यांग से टकराया।