जनसंघर्ष मोर्चा ने की आर्थिक नाकाबंदी, बड़ा टकराव टला
अलकडीहा/तिसरा : गुरुवार को जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले अनेक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मां
अलकडीहा/तिसरा : गुरुवार को जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले अनेक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगों पर साउथ तिसरा रेलवे क्रॉ¨सग, नार्थ तिसरा व डीपू धौड़ा में जाम लगा दिया। इससे पूरे लोदना क्षेत्र की ट्रांसपोर्टिंग, रैक लो¨डग और डिस्पैच ठप हो गया। बीसीसीएल को करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ। दो माह पहले अविनाश परियोजना में एलबी ¨सह की देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी समर्थकों व मासस समर्थकों में भिड़ंत हुई थी। इस मामले में आउटसोर्सिंग प्रबंधन समर्थकों की गिरफ्तारी नहीं होने से मोर्चा समर्थक भड़के थे। उनकी कई अन्य मांगें भी हैं। जिन पर सुबह सात बजे से शाम करीब पांच बजे तक आंदोलन किया गया।
महावीर पासवान, सुरेश पासवान, योगेंद्र यादव, गणेश यादव, सुरेश गुप्ता, रामसुमेर शामिल थे। सुरक्षा को लेकर अलकडीहा, झरिया, तिसरा, लोदना, घनुडीह, धनबाद पुलिस के अलावा सीआइएसएफ के जवान मुस्तैद रहे। ¨बदा पासवान, सुरेश गुप्ता, विनोद पासवान, सबूर गोराई, बिहारीलाल चौहान, मुन्नी लाल राम, राजू झा, सत्येंद्र गुप्ता भी शामिल थे।
आउटसोर्सिंग प्रबंधन के पक्ष में जुटे थे कई नये चेहरे : आउटसोर्सिंग समर्थकों की ओर से भी बड़ी तैयारी की गई थी। कई ऐसे चेहरे भी थे जो इस इलाके में नये थे। प्रबंधन के पक्ष में बाहर से भी लोग आये थे यह बात कही जा रही है। यदि मोर्चा समर्थक अविनाश परियोजना की ओर काम रोकने बढ़ते तो ¨हसक भिड़ंत तय थी। दोनों पक्षों के समर्थक पारंपरिक हथियार से भी लैस थे। कुछ हथियार दिख रहे थे तो अनेक छिपाकर भी रखे गये थे।
सतीश-गणेश के बीच हुई गुफ्तगू : बताते हैं कि साउथ तिसरा क्रा¨सग की ओर से आउटसोर्सिंग प्रबंधन समर्थक जुलूस के साथ जाना चाह रहे थे। प्रबंधन के पक्ष में दबंग सतीश महतो और दीपू महतो समर्थक जुटे थे। पर, मोर्चा की ओर से चर्चित गणेश यादव व उसका पुत्र मनोज यादव आंदोलन में था। कहा जा रहा है कि गणेश और सतीश के बीच गुफ्तगू हुई इसके बाद प्रबंधन समर्थक क्रा¨सग की ओर जुलूस लेकर नहीं आये।
..
आउटसोर्सिंग और मोर्चा समर्थकों के बीच तनाव के कारण नुकसान बीसीसीएल को हो रहा है। पुलिस और प्रशासन को ध्यान देना चाहिये ताकि कंपनी का काम और उत्पादन प्रभावित नहीं हो। आंदोलन से कंपनी को एक करोड़ का नुकसान हो गया।
- प्रकाश चंद्रा, जीएम, लोदना क्षेत्र।