गोमांस से लदा 407 वाहन पलटा
तोपचांची : दयाबास पहाड़ के समीप गुरुवार तड़के गो मांस से लदा 407 ट्रक पलटने के कारण जीटी रोड का एक लेन
तोपचांची : दयाबास पहाड़ के समीप गुरुवार तड़के गो मांस से लदा 407 ट्रक पलटने के कारण जीटी रोड का एक लेन चार घंटे तक जाम रहा। मांस रोड पर फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को किरान से उठवाकर सड़क जाम खुलवाया। मांस को वहां से हटाकर जमीन में दफना दिया। टायर बलास्ट होने के कारण 407 ट्रक डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित हो गया व सड़क पर पलट गया। चालक व खलासी फरार हो गया। तोपचांची पुलिस ट्रक को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
==================
ऊपर खाली कैरेट और नीचे गो मांस
70 बोरियों गो मांस भरकर 407 वाहन से ले जाया जा रहा था। पुलिस को शक नहीं हो इसके चलते मांस की बोरियों को नीचे रखा गया था और ऊपर खाली कैरेट को रखा गया था। सड़क पर वाहन पलटने के बाद कैरेट और गो मांस से भरी बोरी सड़क पर फैल गई। पहले तो ग्रामीणों को लगा कि सब्जी लाने जानेवाला 407 वाहन पलटी है, लेकिन जैसे ही ट्रक के पास लोग पहुंचे तो देखा कि कैरेट के अलावा बोरी में भरा मांस भी सड़क पर फैला हुआ है।
==============
बंद नहीं हुआ पशु तस्करी व मांस का अवैध कारोबार
जून माह में हुए राजगंज गोलीकांड की गूंज पूरे राज्य में सुनी गई थी। इसके बावजूद रोड पर पशु तस्करी एवं गो मांस का अवैध करोबार जारी है। उक्त घटना के कुछ दिन बाद तक पशु तस्करी पर रुका हुआ था। जैसे जैसे मामला शांत पड़ता गया पशु व मांस तस्करों ने अपना कारोबार फिर शुरू कर दिया है।