पारा शिक्षकों ने सरकार का पुतला फूंका
तोपचांची : रांची में पारा शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ गुरुवार को प्रखंड के हड़ताली पारा शिक्ष
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 08:36 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 08:36 PM (IST)
तोपचांची : रांची में पारा शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ गुरुवार को प्रखंड के हड़ताली पारा शिक्षकों ने झारखंड सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन के पूर्व पारा शिक्षकों ने हटिया मैदान में एक बैठक की। हड़ताल को सफल बताते हुए कहा कि सरकार आरटीई का उल्लंघन कर रही है। अजीत कुमार महतो, इरफान अंसारी, दिनेश तिवारी, दिलीप कुमार, दौलत कुमार, अमूल्यचंद महतो, टीकाराम, मोहनलाल मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें